विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हटवा में बुखार का प्रकोप

By Edited By:
Published: Sun, 13 Oct 2013 06:09 PM (IST)

News Article Hero Image

सल्लाहपुर, कौशांबी : चायल के हटवा गांव में बुखार से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग बीमार हैं। इसकी सूचना कई बार दी गई, लेकिन गांव में चिकित्सकों की टीम नहीं पहुंची।

हटवा निवासी मो. कासिम पुत्र नसीमउद्दीन बुखार से पीड़ित थे। एक सप्ताह पूर्व इलाज के दौरान कासिम की मौत हो गई। वहीं गांव के जामिन, जैद अख्तर समेत पांच लोग बुखार से पीड़ित हैं। उनका निजी अस्पताल से इलाज हो रहा है, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हो रहा। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की गांव में टीम नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने गांव में डेंगू फैलने की आशंका जताई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर