विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोआबा में फैला डायरिया, दर्जनों बीमार

By Edited By:
Published: Sun, 04 Aug 2013 09:24 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2013 09:25 PM (IST)

News Article Hero Image

कौशाम्बी : मौसम बदलने की वजह से जिले में संक्रामक बीमारियों ने अपना पांव पसार लिया है। बुखार, उल्टी व दस्त की चपेट में सैकड़ों लोग आ गए हैं। इसके बाद भी बीमारी पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। बीमारी से पीड़ित लोगों का इलाज जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में चल रहा है।

बारिश होने व मौसम में उतार-चढ़ाव होने की वजह से जिले की नगर पंचायतों, ग्रामीण इलाकों में जलजमाव व गंदगी फैली हुई है। संक्रामक बीमारी से कई लोग पीड़ित हैं। गोबरसहाई निवासी मदन लाल ने बताया कि उनकी बेटी पायल शनिवार से उल्टी दस्त का शिकार हो गई है। स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराया था। इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा कि गांव में और भी लोग उल्टी दस्त के शिकार हैं। बालकमऊ निवासी कैलाश नाथ ने बताया कि उसके बेटा उज्ज्वल शुक्रवार से डायरिया से पीड़ित है। इलाज के लिए सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया था। राहत न मिलने पर उज्ज्वल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा भी सैकड़ों लोग डायरिया से पीडि़त हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर