यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से सैनिक की हालत बिगड़ी, मौत
संवाद सहयोगी, घाटमपुर : भीतरगांव विकास खंड के गांव साढ़ निवासी सैनिक की बुखार आने से हालत बि

संवाद सहयोगी, घाटमपुर : भीतरगांव विकास खंड के गांव साढ़ निवासी सैनिक की बुखार आने से हालत बिगड़ गई और रविवार रात लखनऊ स्थित सेना के कमांड हास्पिटल में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल की जांच रिपोर्ट में सैनिक को डेंगू होने की बात कही है।
साढ़ गांव निवासी दिनेश यादव उर्फ मंझिल (28) भारतीय सेना की एजूकेशन कोर में हवलदार पद पर पठानकोट में तैनात था। पचमढ़ी में 90 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद वह अवकाश पर गांव आया था। कुछ दिन पहले अचानक तेज बुखार आने पर परिजनों ने उसे शहर के 7 एयरफोर्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने के बाद उसे लखनऊ स्थित सेना के कमांड हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार की शाम इलाज दौरान दिनेश की मृत्यु हो गई। सोमवार शाम पैतृक आवास पर शव पहुंचते ही कोहराम मच गया है। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में जांच के दौरान दिनेश को डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
