विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से एक और मासूम की जान गई

By JagranEdited By:
Published: Fri, 01 Sep 2017 03:02 AM (IST)

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: जिले में बुखार का कहर जानलेवा हो गया है। गुरुवार को गह

बुखार से एक और मासूम की जान गई
बुखार से एक और मासूम की जान गई

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: जिले में बुखार का कहर जानलेवा हो गया है। गुरुवार को गहलों रूरा में बुखार पीड़ित बच्ची की मौत हो गई। जिले में दो माह में बीमारी से मरने वालों की संख्या 26 होने से दहशत का आलम है।

जनपद में बुखार, पेट दर्द, उल्टी दस्त के मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। नए नए गांवों में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। तीन डेंगू व एक स्वाइन फ्लू का रोगी मिलने के बाद भी जिम्मेदार बेपरवाह बने हैं। बीमारी प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य टीमों के न पहुंचने से मरीज झोलाछापों से उपचार कराने को मजबूर हैं। रूरा के गहलौं गांव निवासी बउअन की पुत्री अर्चना (4) बुधवार को बुखार की चपेट में आ गई। परिजन गांव में ही उसका उपचार करा रहे थे। हालत गंभीर होने पर गुरुवार की शाम को परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉ. श्रीप्रकाश ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रोते बिलखते परिजन शव लेकर लौट गए। जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि बीमारी की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीमें गांव भेजी जा रही हैं। बीमारी से मौतों का सत्यापन कराया जा रहा है।