विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अहरौली शेख में बुखार से दो की मौत, कई बीमार

By Edited By:
Published: Wed, 07 Oct 2015 08:07 PM (GMT+05:30)

भोगनीपुर, संवाद सहयोगी : भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में कछगांव व अकबरनगर के बाद बीमारी ने अहरौली शेख गां

News Article Hero Image

भोगनीपुर, संवाद सहयोगी : भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में कछगांव व अकबरनगर के बाद बीमारी ने अहरौली शेख गांव में पांव पसार दिए हैं। करीब दो दर्जन लोग बुखार व उलटी की बीमारी की चपेट में हैं और दो दिन के अंदर मासूम व महिला की मौत से ग्रामीण दहशतजदा हैं।

भोगनीपुर तहरील क्षेत्र के अहरौली शेख गांव में बुखार व उल्टी दस्त का प्रकोप है। गांव में कशिश (5), लवी (3), पूनम (24), रीतू (13), सारती (15), रामदेवी (55), दिव्यांशु (6), पल्लवी (3), कशिश (2), पुष्पेंद्र (3), राखी (1) व फैजना (25) समेत दो दर्जन लोग बुखार की चपेट में हैं। राकेश, कल्यान ¨सह, रामधनी, आनंद, नीरज आदि ग्रामीणों ने बताया कि बीमारी की चपेट में आकर दो दिन के अंदर गांव के सुनील की पुत्री पारुल (5) व शरीफ की पत्नी शकीला (40) की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद स्वास्थ्य टीम के न आने से मरीजों का इलाज झोलाछाप से कराने को मजबूर हैं। संक्रामक रोग प्रभारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि अहरौली शेख में बीमारी से मौते होने की जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य टीम को गांव भेजकर मरीजों का इलाज कराने का निर्देश अमरौधा के चिकत्साप्रभारी को दिया गया है।