यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से एक और बच्चे की मौत
कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : जिले में बुखार व उल्टी दस्त का प्रकोप जानलेवा होता जा रहा है। गुरुवा

कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : जिले में बुखार व उल्टी दस्त का प्रकोप जानलेवा होता जा रहा है। गुरुवार को बुखार की चपेट में आकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बीते बीस दिनों में बीमारी से मरने वालों की संख्या नौ हो गई है।
उमस भरी गर्मी, गंदगी व दूषित पानी से बीमारी का प्रकोप जारी है। हालात यह है कि गांवों में बड़ी संख्या में लोग उल्टी-दस्त, पेट दर्द व बुखार से पीड़ित हैं। बीमारी की चपेट में आकर बीस दिन के अंदर 9 लोगों की मौते हो चुकी है। कानपुर में जिले के बुखार पीड़ितों के इलाज में सात लोगों के डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। बावजूद इसके स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों व कर्मियों की मनमानी पर नियंत्रण नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र महज रेफर सेंटर बने होने से लोग निजी डॉक्टरों व झोलाछापों से इलाज कराने को मजबूर हैं। अमरौधा ब्लाक के नई बस्ती भोगनीपुर निवासी रामजी के पुत्र पवन ¨सह (11) को तेज बुखार आने पर परिजन निजी चिकत्सकों से इलाज कराते रहे। हालत में सुधार न होने पर परिजन गंभीर हालत में उसे कानपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
-----------------
जनपद में बीमारी से मरने वालों के बावत स्वास्थ्य केंद्रों से सूचना नहीं मिली है। बीमारी से बताई गई मौतों का सत्यापन कराया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को सतर्कता बरतने तथा डॉक्टरों व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीमारी की सूचना पर स्वास्थ्य टीमें संबंधित गांवों में जा रही हैं।
-डॉ. आरए ¨सह, सीएमओ
