यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जापानी इंसेफलाइटिस नियंत्रण को 5.87 लाख बच्चों को लगेंगे टीके
कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : जापानी इंसेफलाइटिस की रोकथाम के लिए 18 दिसंबर से अभियान चलाकर 15 साल

कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : जापानी इंसेफलाइटिस की रोकथाम के लिए 18 दिसंबर से अभियान चलाकर 15 साल तक के बच्चों का टीकाकरण होगा। अभियान में 5.87 लाख बच्चों को टीके लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।
पिछले कुछ साल में जिले में विचित्र बीमारी के प्रकोप से कई लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में दिल्ली व लखनऊ से आई विशेषज्ञों की टीमों ने सर्वेक्षण किया था और जापानी इंसेफलाइटिस से प्रभावित होने की संभावना जताई थी। प्रथम चरण में शुद्ध पेयजल व स्वच्छता अभियान के बाद अब शासन ने टीकाकरण अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में 18 दिसंबर से टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। इसमें 1 से 15 साल तक के 587391 बच्चों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डा.महेंद्र जटारिया ने बताया कि अभियान के लिए 125 टीमें बनाई हैं। प्रत्येक टीम में 2 एएनएम, आंगनबाडी, आशा व शिक्षक अथवा शिक्षामित्र को रखा गया है। सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों व एएनएम सेंटरों पर टीकाकरण अभियान चलेगा। कार्यक्रम की मानीटरिंग के लिए 25 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।
