विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उल्टी-दस्त से महिला ने दम तोड़ा

By Edited By:
Published: Wed, 03 Sep 2014 08:27 PM (IST)

News Article Hero Image

झींझक, संवाद सहयोगी : उमस भरी गर्मी से बीमारी का प्रकोप बढ़ने के साथ गांवों में झोलाछापों ने सक्रियता बढ़ा दी है। झोलाछाप के गलत इलाज से गंभीर उल्टी-दस्त से पीड़ित महिला की सीएचसी में मौत हो गई।

मंगलवार की रात रामपुर टप्पेवान निवासी राम किशुन की पत्‍‌नी कुंती देवी उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गई। इसपर परिजनों ने गांव के झोलाछाप से इलाज कराया, जिससे हालत और बिगड़ गई। नाजुक हालत में परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां इलाज शुरू होने के कुद देर बाद कुंती की मौत हो गई। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि परिजन गंभीर हालत में महिला को अस्पताल लाये थे। पुत्र राहुल ने बताया कि रात में झोलाछाप के इलाज से मांग की हालत बिगड़ गई थी, इसके बाद सीएचसी लेकर आये थे। परिजन बिलखते हुए शव को गांव ले गए।