यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झोलाछाप के इलाज ने ली बुखार पीड़ित की जान

सरवनखेड़ा (कानपुर देहात) संवादसूत्र : गजनेर थाना क्षेत्र के सरायं गांव में झोलाछाप के उपचार ने बुखार पीड़ित अधेड़ ने जान ले ली। नाराज परिजनों ने हंगामा किया और सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सरायं गांव के जितेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि तेज बुखार आने से भाई जयपाल सिंह की हालत गंभीर हो गई थी। उन्होंने सरवनखेड़ा में मनेथू रोड पर संचालित झोलाछाप के क्लीनिक में ले गये। झोलाछाप द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद थोड़ी देर में जयपाल की मौत हो गई। इसके बाद क्लीनिक छोड़कर झोलाछाप फरार हो गया। परिजनों ने हंगामा कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पामा चौकी अशोक यादव ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाया है। घटना को इत्तफाकिया दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।
