विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोरारी में उल्टी दस्त से बच्ची की मौत, 50 बीमार

By Edited By:
Published: Tue, 19 Aug 2014 07:15 PM (IST)

News Article Hero Image

सरवनखेड़ा (कानपुर देहात) संवादसूत्र : ब्लाक के कोरारी गांव में पचास से अधिक लोग उल्टी-दस्त की चपेट में हैं, वहीं सोमवार को पीड़ित बच्ची की मौत के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने मरीजों का इलाज शुरू कर दवाएं वितरित की हैं।

कोरारी गांव में उल्टी-दस्त का प्रकोप फैला गया है। सोमवार शाम बीमारी की चपेट में आकर संजय सिंह की तीन वर्षीय पुत्री छुटकी की उल्टी दस्त से मौत हो गई। गांव में शिवांगी (14), शिवानी (16), अंजली (18), गोलू (8), अंकुर (11), सौमित्र (11), श्याम सिंह (14), अभिषेक (15), अमीर अहमद का पुत्र मोहित (5), वंदना (15), नीता (15), आसवेंद्र प्रताप (9) समेत पचास से अधिक लोग बीमारी की चपेट में है। ग्राम प्रधान की सूचना पर सरवनखेड़ा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आरएन सिंह की अगुवाई में तीन डाक्टरों व दस स्वास्थ्य कर्मियों की टीम मंगलवार को गांव पहुंची और मरीजों का उपचार शुरू कराया। एक दर्जन पीड़ितों में पानी की कमी होने के कारण ड्रिप चढ़ाई गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गांव में आयोजित तेहरवीं संस्कार में खाना खाने के बाद लोगों में फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका बनी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, स्वास्थ्य टीम गांव में कैप कर मरीजों का उपचार कर रही है।