विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अस्पतालों में मरीजों की भीड़, उल्टी-दस्त से महिला की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 05 Jun 2014 10:44 PM (IST)

News Article Hero Image

झींझक, संवाद सूत्र : गर्मी के साथ बीमारी का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। सरकारी व निजी अस्पतालों में उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ रहा है। गुरुवार को उल्टी-दस्त से पीड़ित एक महिला की सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मौजूदा समय में झींझक स्टेशन के पास रेल पटरी पर स्लीपर बदलने का काम चल रहा है। इसमें अनंतपुर कल्याणपुर, रायगढ़ मध्य प्रदेश निवासी दीत्ता सिंह व उनकी पत्‍‌नी शारदा देवी (37) काम कर रहे हैं। गुरुवार को तेज धूप के चलते शारदा की हालत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त से पीड़ित होने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर चले गए। डॉ. पवन पार्या ने बताया कि गंभीर हालत में परिजन महिला को लेकर लाए थे।

उधर, जिला अस्पताल में भी गुरवार को बड़ी संख्या में उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज पहुंचे और ओपीडी में सुबह से ही भीड़ लगी रही। आधा दर्जन मरीजों की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि गर्मी के चलते उल्टी दस्त, पेट दर्द व हीट स्ट्रोक के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है।