यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से एक और अधेड़ की जान गई

कानपुर देहात, हमारे प्रतिनिधि: बारिश में जलभराव के बाद मच्छरों के प्रकोप बढ़ गया है। शनिवार को बुखार पीड़ित एक अधेड़ ने दम तोड़ दिया। वहीं आधा दर्जन मरीजों को भर्ती कर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया है।
बीते तीन दिनों से बारिश से हुए जलभराव व गंदगी से बीमारी का प्रकोप गांवों में फिर पांव पसारने लगा। तिलौंची गांव में दो दिनों से बुखार पीड़ित सुलक्षण (55) की हालत बिगड़ने पर भाई जंग बहादुर शनिवार को जिला अस्पताल लाए लेकिन इलाज शुरू होने के पहले ही उसकी मौत हो गई। डॉ. अवधेश कटियार ने बताया कि अधेड़ को मृत अवस्था में परिजन लाये थे। उन्होंने बताया कि बुखार से पीड़ित ठाकुरपुरवा की शकुंतला, बरी की सत्तो देवी, उदनापुर की सुधा, रसधान के रामभरोसे व पतारी की पूजा को नाजुक हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित मरीजों का उपचार शुरू किया गया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
