यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू से युवक की मौत

शिवली, अंप्र : मैथा ब्लाक के मारग गांव में बुखार पीड़ित युवक के रक्त परीक्षण में डेंगू की पुष्टि होने पर परिजनों ने उसे पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया था। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बीमारी प्रभावित जनपद में अब डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। पिछले माह कहिंजरी निवासी डेंगू पीड़ित मरीज की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई थी। शनिवार को मैथा मारग निवासी अमरीष अवस्थी (45) ने इलाज के दौरान पीजीआई लखनऊ में दम तोड़ दिया। पुत्र मिलन अवस्थी ने बताया कि पिछले सप्ताह तेज बुखार आने व शरीर में चकत्ते पड़ने पर पिता को हैलट कानपुर ले गए थे। परीक्षण में डेंगू के लक्षण मिलने पर डॉक्टरों ने पीजीआई लखनऊ रेफर किया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को शव गांव लाने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। डेंगू से मौत होने की जानकारी के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। एसीएमओ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि जानकारी नहीं है, सोमवार को स्वास्थ्य टीम को गांव भेजकर मृतक की बीमारी के सत्यापन के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
