विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जलालपुर में नहीं थम रहा बुखार, दर्जनों बीमार

By Edited By:
Published: Thu, 25 Jul 2013 09:58 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2013 02:01 AM (IST)

News Article Hero Image

राजपुर, अंप्र : अमरौधा ब्लाक के जलालपुर गांव में बीमारी का प्रकोप थमा नहीं है। गांव में दर्जनों लोग बुखार की चपेट में हैं। गांव में तीन मौतों की सूचना के बाद पहुंची स्वास्थ्य टीम एक दिन की औपचारिकता करके लौट गई, जिससे मरीज झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हैं।

अमरौधा ब्लाक के जलालपुर गांव के गंदगी व जलभराव से बुखार व उल्टी- दस्त का प्रकोप है। बीते सप्ताह तीन लोगों की मौत होने व दर्जनों लोगों के बीमार होने की सूचना के बाद अमरौधा के डॉ. दीपक गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची थी। यहां बुखार पीड़ित 35 मरीजों को दवाइयां भी दी थीं। एक दिन में इलाज की औपचारिकता के बाद टीम लौट गई। जबकि गांव में ऐजिल कुमारी, सोनू, नितिका, कमलेश, शाहिल, रजनी, प्रीती समेत एक दर्जन बच्चे बुखार की चपेट में हैं। गांव में बुखार की चपेट आकर शांति पत्‍‌नी मनीराम, बल्लो पुत्री महेंद्र समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। गांव के गंगा प्रसाद, सुल्तान, परशुराम ने बताया कि बीमारी की सूचना के बाद भी स्वास्थ्य कर्मी दोबारा गांव झांकने तक नहीं आए। डॉक्टर न मिलने से मरीज झोलाछाप से इलाज कराने की विवश हैं। एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि गांव में गंदगी व जलभराव से वायरल का प्रकोप हुआ है, स्वास्थ्य टीम को भेजकर मरीजों का इलाज कराया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर