विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरैय्यनपुर गांव में बुखार का प्रकोप, युवक की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 24 Jul 2013 09:04 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2013 09:05 PM (IST)

News Article Hero Image

घाटमपुर, प्रतिनिधि : क्षेत्र के यमुना तटवर्ती गांव गुरैय्यनपुर में बुखार का प्रकोप है और करीब दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं। बुधवार सुबह युवक की मौत के बाद भयभीत ग्रामीण मरीजों का उपचार कराने आसपास कस्बों में जा हैं।

गुरैय्यनपुर गांव में कई दिन से बुखार, पेट दर्द व पेंचिस का प्रकोप फैला है। बुधवार को पीड़ित चेतराम (42) की सुबह मौत हो गई। वहीं कामता (15) पुत्र खुशीराम, रामवती (42) पत्‍‌नी श्याम लाल, भूरी (8) पुत्री खुशीराम, रत्‍‌ना (7) पुत्री शिवनाथ, नीलेश (2) पुत्र संतोष, रामू (5) व श्यामू (3)पुत्रगण बनवारी लाल, महेंद्र (8) व सौरभ (5) पुत्रगण जगदीश समेत दो दर्जन से अधिक लोग बीमारी की चपेट में हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इलाज के बाद भी लोगों को बुखार से राहत नहीं मिल रही है। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप सिंह तोमर ने बताया कि सूचना पर दोपहर बाद डॉक्टरों का दल गांव भेजा गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर