विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झोलाछाप के गलत इलाज से युवक की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 25 May 2013 09:14 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2013 09:17 PM (IST)

News Article Hero Image

कानपुर देहात, हमारे प्रतिनिधि : जनपद में गर्मी के साथ उल्टी-दस्त व बुखार का प्रकोप पांव पसारता जा रहा है। इसी का फायदा उठाकर झोलाछाप इलाज के नाम पर मौत बांट रहे हैं। शनिवार को झोलाछाप के गलत इलाज से युवक की मौत हो गई।

गर्मी के साथ ही जिले में बीमारियों का प्रकोप उग्र रूप लेने लगा है। बावजूद इसके स्वास्थ्य केंद्रों में शाम ढलते ही ताला बंदी की स्थिति से झोलाछाप सक्रिय हो गए हैं। हालात यह है कि अप्रैल से अबतक बीमारी से हुई नौ मौतों में अधिकांश मरीज झोलाछाप के गलत इलाज का शिकार बने हैं। शनिवार को भी पिलखिनी गांव के उल्टी-दस्त से पीड़ित शेरू (30) की इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। उसकी पत्‍‌नी मोनी व मां प्रेमवती ने बताया कि शुक्रवार को उल्टी-दस्त शुरू होने पर गांव में आने वाले कथित डॉक्टर से इलाज कराया लेकिन हालत और बिगड़ गई। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. आरके चौबे ने बताया कि परिजन युवक को मृत अवस्था में लाए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर