विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्यास से राष्ट्रीय पक्षी की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 10 May 2013 06:35 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

कानपुर देहात, जागरण कार्यालय : तेज धूप और पानी का अभाव अब पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है। शुक्रवार को औड़ेरी गांव में पानी न मिलने से मोर की तड़पकर मौत हो गई।

मुंगीसापुर अंप्र के अनुसार औड़ेरी गांव में शुकवार दोपहर प्रताप कुशवहा के बाग में आम के पेड़ पर मोर बैठा था। कुछ देर बाद वह नीचे गिरकर तड़पने लगा तो हनुमान, सुरेश, विमल ने उसे पानी पिलाया लेकिन कुछ ही देर मे उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पहुंचे वनकर्मी दरोगालाल ने मृत मोर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वन दरोगा जसवंत सिंह ने बताया कि गामीणों ने प्यास से मोर की मौत होने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।

---------------

शिकारियों के हमले से मोर घायल

डेरापुर : शुक्रवार सुबह नोनारी गांव में जंगल की ओर गए ग्रामीणों को राष्ट्रीय पक्षी घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे डिप्टी वन रेंजर लक्ष्मीकांत ने मौके पर पहुंचकर उसका पशु चिकित्सालय में इलाज कराया। डॉ. रवींद्र दुबे ने बताया कि इलाज के बाद मोर की हालत में सुधार है। ग्रामीणों ने शिकारियों के हमले से मोर के घायल होने की बात कही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर