विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संदिग्ध हालात में सात गायों की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 25 Mar 2013 10:42 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2013 11:58 PM (IST)

News Article Hero Image

रसूलाबाद, अंप्र : महेंद्र नगर गांव में दो दिन के अंदर संदिग्ध हालात में सात गायों की मौत को लेकर तनाव का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने गायों को जहरीला पदार्थ खिलाने के संदेह में एक युवक को पीटने के बाद पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की है।

पुलिस के अनुसार महेंद्र नगर बंगाली बस्ती निवासी बंकिम व किरन की तीन गाय रविवार को जंगल में चरने गई थी, लौटने पर देर रात उनकी मौत हो गई। सोमवार को शोभा मंडल की दो, माखन की एक व भोला उर्फ उत्तम की गाय जंगल में चरने गई थी। चरवाहों ने छिपकर जंगल आए कुछ युवकों को गायों को कुछ खिलाते देखा। चरवाहों ने खदेड़ा तो युवक बाइक से भाग गए। उनके जाने के बाद सभी गाय गिरकर तड़पने लगीं और मर गई। इसके बाद गायों पर नजर रखे लोगों ने पाल नगर के आनंद को गाय को आटा खिलाते पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। एसओ केके यादव ने बताया कि मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर