विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हास्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़

By JagranEdited By:
Published: Sun, 22 Oct 2017 03:01 AM (GMT+05:30)

जागरण संवाददाता, कानपुर : कल्याणपुर के केशवपुरम स्थित हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद परि

हास्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़
हास्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़

जागरण संवाददाता, कानपुर : कल्याणपुर के केशवपुरम स्थित हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर बवाल किया। तोड़फोड़ कर जाम लगा दिया। एसपी पश्चिम, सर्किल व पैरामिलिट्री फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। मुआवजे का आश्वासन मिलने पर परिजन शांत हुए।

मूलत: हरियाणा में रहने वाला पवन कुमार (18) कुछ दिन पूर्व कल्याणपुर में जीजा पिंटू और बहन सोनू के यहां घूमने आया था। गुरुवार रात उसे बुखार आने के साथ ही उल्टियां शुरू हो गयी। तब परिजन उसे केशवपुरम अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने बताया कि पवन की दोनों किडनियां खराब हैं। उसे भर्ती करना पड़ेगा और 50 हजार रुपये जमा करवाए।

आरोप है कि शाम करीब 5 बजे अस्पताल प्रशासन ने हालत गंभीर बताकर पवन को शारदा नगर के अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे शारदानगर लाए तो पता लगा कि पवन की दो घंटे पहले ही मौत हो चुकी है। तब परिजन आगबबूला हो गए। सूचना पर उनके कई रिश्तेदार भी पहुंचे और पवन के शव को वापस केशवपुरम के हॉस्पिटल लाए। इसके बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में तोड़फोड़ कर उन्होंने रोड जाम कर दी। बवाल की सूचना पर एसपी पश्चिम कल्याणपुर, अर्मापुर, पनकी, बिठूर सहित कई थानों की फोर्स व पैरामिलिट्री लेकर पहुंचे। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद मुआवजा मिलने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पवन की हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों ने 4.5 लाख रुपये मुआवजा लेकर समझौता कर लिया।