यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कुशीनगर एक्सप्रेस में युवक ने दम तोड़ा

कानपुर, सिटी रिपोर्टर : कुशीनगर एक्सप्रेस से घर लौट रहे युवक की ट्रेन में हालत बिगड़ गयी। सेंट्रल स्टेशन पर जब उसे ट्रेन से उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
संत कबीर नगर के डुडैई खैलाबाद निवासी रामलुभावन (40) मुंबई में काम करते थे। बुधवार को वह भाई रामस्वर के साथ कुशीनगर एक्सप्रेस से घर लौट रहा था तभी ट्रेन में उसकी हालत बिगड़ गयी। सेंट्रल स्टेशन पर उसे इलाज के लिये उतारा गया तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
