विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शहर पर संक्रामक रोगों का हमला

By Edited By:
Published: Sun, 07 Apr 2013 12:36 AM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2013 12:37 AM (IST)

News Article Hero Image

कानपुर, एक प्रतिनिधि : गंदगी का दंश अब शहर के बाशिंदे भुगतेंगे। गंदगी से पटे शहर पर संक्रामक रोगों ने हमला बोल दिया है। चंदारी के सुजातगंज क्षेत्र में चिकनपाक्स फैल गया है। दर्जनों लोग इसकी चपेट में आ गए है लेकिन नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग खामोश बैठा है। निजी और सरकारी अस्पतालों में भी संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।

सुजातगंज में कैफ (10), अब्दुल मुखतदिर (6), गजाला (13), मो. राशिद (5), गुलनाज (12), राबिया खातून अंसारी (28) के अलावा कई अन्य चिकनपाक्स व बुखार से पीड़ित हैं। इनके शरीर पर लाल रंग के दाने उभर आये। डाक्टरों ने चिकनपाक्स बताया है। यह इलाका गंदगी से पटा हुआ है। सफाई के नाम पर कर्मचारी तैनात है लेकिन महीनों उनकी सूरज देखने को नहीं मिलती। जलभराव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। नालियां बजबजा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम से गुहार की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

वैरीसेला वायरस का हमला

हैलट से संबद्ध बाल रोग अस्पताल के विभागाध्यक्ष डा. आरपी सिंह ने बताया कि यह बीमारी वैरीफेला वायरस से फैलती है। यह संक्रामक रोग है। मरीज के संपर्क में आने से दूसरों लोगों में भी फैल सकता है।

लक्षण

-पेट पर लाली और पानी भरे दाने निकला

- धीरे-धीरे दाने पूरे शरीर पर आ जाते है

- दाने सूखने पर खुजली होना।

-दाने निकलने के साथ बुखार आना, चक्कर या चलने में तकलीफ

बचाव

-परिवार के अन्य सदस्य दूर रहें

- मरीज के आस पास व शरीर में साफ-सफाई रखे

- चिकन पाक्स से बचाव को दूसरा टीका जरूर लगवाएं

-

'सुजातगंज चंदारी में चिकनपॉक्स फैलनी की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो रविवार को टीम भेजकर मरीजों का परीक्षण व आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।'

डा. एसी पाठक, एसीएमओ

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर