यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू से युवक की मौत, मची चीख-पुकार
संवाद सहयोगी, तिर्वा : डेंगू की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कालेज म

संवाद सहयोगी, तिर्वा : डेंगू की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कालेज में मौत हो गई। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मंसुखपुर्वा गांव निवासी अखिलेश यादव (19) पुत्र राम पाल यादव आठ दिन से बुखार की चपेट में थे। परिजन निजी अस्पताल से अखिलेश का इलाज कराते रहे। हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कालेज में रविवार तड़के भर्ती कराया। यहां पर चार घंटे इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि निजी अस्पताल में जांच के दौरान उसको डेंगू की पुष्टि हुई थी। हालत नाजुक होने के कारण रेफर किया गया था। परिजन उनको कहीं ले नहीं गए। मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर देर शाम अंतिम संस्कार भी कर दिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र ¨सह ने बताया कि परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी है।
