विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहारनपुर को सुलगाने में बसपा सुप्रीमो मायावती का हाथ : स्वामी प्रसाद

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 26 May 2017 01:32 PM (IST)

श्रम विभाग व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सहारनपुर के शब्बीरपुर में हुई हिंसक घटना में बसपा ...और पढ़ें

सहारनपुर को सुलगाने में बसपा सुप्रीमो मायावती का हाथ : स्वामी प्रसाद
सहारनपुर को सुलगाने में बसपा सुप्रीमो मायावती का हाथ : स्वामी प्रसाद

कन्नौज (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने हिंसा की आग में झुलसे सहारनपुर के मामले का सारा दोष बहुजन समाज पार्टी को दिया है। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद आज इत्रनगरी कन्नौज में थे।

कन्नौज के तिर्वा स्थित फगुहा भट्ठा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर श्रम विभाग व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सहारनपुर के शब्बीरपुर में हुई हिंसक घटना में बसपा सुप्रीमो मायावती का हाथ है। वहां की सारी घटना के लिए वही जिम्मेदार है। जिला प्रशासन के मना करने के बाद भी वह सहारनपुर पहुंची, जिसके बाद से ही वहां पर तनाव काफी बढ़ता चला गया। उन्होंने कहा कि वहां की हिंसा के मामले में जांच चल रही है, किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ा जाएगा।

लखनऊ से फर्रुखाबाद जाते वक्त कन्नौज में रुके स्वामी प्रसादा का काफिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोका लिया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि बिजली कटौती के मुद्दे पर कन्नौज को न ज्यादा और कानपुर को न काम बिजली दी जाएगी। प्रदेश भर में एक समान बिजली आपूर्ति हो रही है। इसके साथ श्री मौर्य ने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया। इसके बाद वह रवाना हो गए।