यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से पीड़ित किसान की मौत
संवाद सूत्र, चपुन्ना : बुखार से पीड़ित किसान की सैफई मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को गांव शव पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई।

संवाद सूत्र, चपुन्ना : बुखार से पीड़ित किसान की सैफई मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को गांव शव पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई।
पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम रेरी रामपुर निवासी किसान तुलसी राम (65) को करीब पांच दिन पहले अचानक बुखार आ गया था। पहले परिजनों ने निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन फायदा न मिलने पर शुक्रवार को सैफई, इटावा स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां पर अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी शनिवार तड़के तीन बजे मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन बुखार में जांच के बाद हुई पुष्टि की कोई जानकारी नहीं दे सके। मृतक के तीन पुत्र श्याम ¨सह, रमेश व सर्वेश हैं। घटना के बाद हर ग्रामीण की आंख नम नजर आई।
