विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से बुजुर्ग की मौत

By JagranEdited By:
Published: Wed, 15 Nov 2017 05:51 PM (IST)

संवाद सहयोगी, तिर्वा : राजकीय मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में बुखार व खांसी से पीड़ित बुजुर्ग

बुखार से बुजुर्ग की मौत
बुखार से बुजुर्ग की मौत

संवाद सहयोगी, तिर्वा : राजकीय मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में बुखार व खांसी से पीड़ित बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सबलपुर बरुआहार गांव निवासी मटरू लाल (60) को परिजनों ने तीन दिन पहले बुखार व खांसी की शिकायत पर मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने जनरल मेडिसिन पुरुष वार्ड में रेफर कर दिया। मंगलवार तक वार्ड में भर्ती रहे। आरोप है कि डॉक्टरों की देखरेख न होने से बुधवार तड़के उनकी हालत फिर बिगड़ गई। इसके बाद दम तोड़ दिया। स्टाफ नर्स ने इमरजेंसी भेजा, जहां मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिलीप ¨सह ने बताया कि शिकायत नहीं मिली है। परिजनों के आरोपों की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।