विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से पीड़ित युवक की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 03 Nov 2015 05:53 PM (GMT+05:30)

तिर्वा, संवाद सहयोगी : बुखार से पीड़ित युवक ने मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मां-पिता न

News Article Hero Image

तिर्वा, संवाद सहयोगी : बुखार से पीड़ित युवक ने मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मां-पिता न होने से भाइयों ने झोलाछाप डाक्टर से इलाज कराया। जब हालत बिगड़ गई तो उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बद्धापुर्वा गांव निवासी सत्यप्रकाश का 26 वर्षीय पुत्र सुभाष उर्फ भुल्ली को आठ दिनों से बुखार आ रहा था। गरीबी के कारण झोलाछाप से गांव में ही इलाज चलता रहा। मां-पिता न होने के कारण भाई पप्पू ने इलाज की भरपाई की। पप्पू ने बताया कि मजदूरी करके पेट पालते है। पांच दिन पूर्व मेडिकल कालेज की ओपीडी में दिखाया, लेकिन बाहर की दवा देने के कारण इलाज नहीं कराया। झोलाछाप के पास रोजाना 20 से 25 रुपए की दवा लेते थे। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया। वहां पर दोपहर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छह माह पूर्व इलाज के अभाव में एक और भाई की मौत हो चुकी है। तहसीलदार आरके राजवंशी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। जांच कर आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।