विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिग्विजय सिंह का पुतला फूंक की नारेबाजी

By Edited By:
Published: Wed, 20 Aug 2014 01:44 AM (IST)

News Article Hero Image

छिबरामऊ, संवाद सहयोगी : संघ प्रमुख मोहन भागवत को हिटलर कहने वाले कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी नेता का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की।

हिंदू जागरण मंच के विभाग संगठन मंत्री शिवऔतार गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को अस्पताल रोड पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। विभाग संगठन मंत्री शिवऔतार गुप्ता ने कहा कि दिग्विजय सिंह आतंकवादियों की भाषा बोलते हैं। युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मोहित कुशवाह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बढ़ती विदेशी ताकतों को रोकने के लिए खड़ा हुआ है। प्रदर्शन के दौरान धर्मेद्र कश्यप, सुधांशू शंखवार, चंद्रहास शाक्य, पंकज चौधरी, मोनू चौहान, शब्द सिंह, छोटू पंडित, अमित राज आदि मौजूद रहे।