विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार के साथ डेंगू की मार

By Edited By:
Published: Sun, 27 Oct 2013 01:26 AM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2013 01:28 AM (IST)

News Article Hero Image

छिबरामऊ, नगर संवाददाता : शहर के कई मुहल्लों में इस समय फैले बुखार के साथ कई मरीजों को डेंगू भी हो गया है। इलाज के लिए कई मरीज कानपुर और आगरा गए हुए हैं। वहीं कई मरीज घरों में ही चारपाई पर लेटे हुए हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित मुहल्ला जेरकिला की हालत यह है कि यहां प्रत्येक घर में चारपाई बिछी हुई है। मुहल्ले में अब्दुल कयूम की पुत्री चांद बी (18), शरीफ खां की पुत्री मैविश (9) व निजामुद्दीन की पुत्री गुलशन (17) कई दिनों से बुखार की चपेट में हैं। हालांकि शुक्रवार को मुहल्ले में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को चिह्नित कर उन्हें दवाईयां वितरित कीं और रक्त परीक्षण भी करवाया। स्वास्थ्य विभाग की माने तो अभी डेंगू का कोई भी मरीज चिह्नित नहीं हुआ है। जिस बालिका की मौत हुई उसे दिमागी बुखार था। वहीं मुहल्ले वासियों का कहना है कि मुन्ना खां (20) व इमरान (23) पुत्रगण इकबाल एवं सितारा बेगम (50) सहित कई अन्य लोगों को परिजन इलाज के लिए आगरा व कानपुर के निजी अस्पतालों में ले गए हैं, जहां किए गए परीक्षण में डेंगू की पुष्टि हुई है।

जेरकिला मुहल्ले में अभी तक डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू परीक्षण उपलब्ध है। फिलहाल मुहल्ले में एक स्वास्थ्य टीम का गठन कर उसे निगरानी के लिए लगाया है।

डा. कुलदीप यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर