विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू से युवक की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 13 Oct 2013 01:14 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2013 01:15 AM (IST)

News Article Hero Image

सौरिख, अंप्र : क्षेत्र में डेंगू के प्रकोप के चलते युवक की मौत हो गई। जैसे ही उसका शव घर आया तो परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।

क्षेत्र के ग्राम आछेलाल नगला निवासी जयसिंह के पुत्र आलोक प्रताप सिंह(25) को तीन दिन पहले बुखार आया। परिजन उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई ले गए। वहां डेंगू की पुष्टि होने पर आलोक को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को उसका शव घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बेवर डिपो में संविदा चालक पद पर तैनात था और वह दिल्ली बेवर रूट पर बस चलाता था। क्षेत्र में डेंगू से हुई मौत के चलते ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से गांव में दवाईयों का छिड़काव और मरीजों को दवाईयां वितरित कराए जाने की मांग की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर