विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पैथालाजी की गलत रिपोर्ट ने ली युवक की जिंदगी

By Edited By:
Published: Sun, 13 Oct 2013 01:14 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 13 Oct 2013 01:15 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

छिबरामऊ, निज प्रतिनिधि : ग्राम उधरनपुर निवासी जयनारायण चतुर्वेदी के पुत्र गुरुप्रसाद (18) को 22 सितंबर को बुखार आया था। परिजन उपचार के लिए उसे नगर के निजी चिकित्सालय में लेकर आए, जहां पैथालाजी रिपोर्ट में मलेरिया होने की बात कही गई थी। चिकित्सक ने रिपोर्ट के आधार पर उसका इलाज किया जिससे हालत और बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे आगरा ले गए, जहां रिपोर्ट में टायफाइड होने की बात कही गई। दो बार उसकी आंत का आपरेशन हुआ। इसके बाद शुक्रवार शाम गुरुप्रसाद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के ताऊ हरिनारायण चतुर्वेदी ने गलत रिपोर्ट बनाने वाली पैथोलाजी के खिलाफ शिकायत करने की बात कही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर