विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से तीन की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 07 Jun 2013 08:53 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jun 2013 08:54 PM (IST)

News Article Hero Image

नदसिया, अप्र : नदसिया गांव में दर्जनों ग्रामीण डायरिया की चपेट में आ गए हैं। 14 घंटे के अंतराल में तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर हरकत में आये स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया।

ग्राम नदसिया में बीते एक सप्ताह पूर्व भीषण गर्मी के चलते डायरिया रोग फैल गया था। इस दौरान गांव के करीब दो दर्जन लोग इसकी चपेट में आ गए। गुरुवार शाम सात बजे सोनकली (65), रात दो बजे छोटी बिटिया (32) व शुक्रवार सुबह नौ बजे शिष्टा (3) ने दम तोड़ दिया। वहीं गांव की ही माधुरी, गुड्डी, रमादेवी, सोनम, सरिता, राजरानी, खुशबू, गोल्डी, सचिन, खुशबू सहित पांच दर्जन महिला पुरूष व बच्चे डायरिया के चपेट में हैं। इसमें गंभीर रूप से पीड़ित गुड्डी देवी, रामा देवी, सोनम, सरिता, राजरानी, खुशबू, माधुरी, गोल्डी व सचिन की हालत गंभीर होने के कारण राजकीय मेडिकल कालेज के लिए रिफर किया गया है। अचानक फैले डायरिया से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उधर स्वास्थ्य महकमे ने भी भीषण डायरिया की चपेट में आये गांव में डा. देवेन्द्र सिंह, डा. ब्रजेश शुक्ला, डा. वीके गुप्ता व डा. आरडी तिवारी आदि की टीम ने शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया है। साथ ही ग्रामीणों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर