विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संक्रामक रोग की चपेट में आए दो गांव

By Edited By:
Published: Fri, 17 May 2013 09:19 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 17 May 2013 09:22 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

गुरसहायगंज, अंप्र : मदारपुर व सफियापुर में संक्रामक रोगों की चपेट में आकर दर्जनों ग्रामीण उल्टी, दस्त व बुखार के शिकार हो गए हैं। मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्साधिकारी से स्वास्थ्य टीम भेजकर परीक्षण कर दवाएं वितरित करने की मांग की है।

ब्लाक जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम मदारपुर मौजा गढि़या कछपुरा में इन दिनों संक्रामक रोग ने अपने पैर पसार रखे हैं। इसकी चपेट में आकर अंजू (20), विवेक कुमार (10), अनिकेत (13), अखिलेश यादव (35), सुमित यादव (10), भाग्यवती (45), रागिनी (14), मनोज (10), गुड्डी (3), एम सिंह (14), नन्हीं देवी (11), नन्हीं बिटिया उम्र 8 वर्ष सहित दर्जनों ग्रामीण उल्टी, दस्त तथा बुखार की चपेट में आ गए। इसी प्रकार ग्राम सफियापुर में भी दर्जनों लोग उल्टी दस्त व बुखार की चपेट में आकर जीवन से संघर्ष कर रहे हैं। दोनों ग्रामों के ग्रामीण अचानक दर्जनों लोगों के बीमार होने से भयभीत हैं। गढि़या कछपुरा के पूर्व ग्राम प्रधान बादशाह बाथम ने बीमारी के चपेट में आये सभी ग्रामीणों को ट्रैक्टरों से लादकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्साधिकारी पीएन बाजपेयी से गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर मरीजों का परीक्षण कर दवायें वितरित करने की मांग की है। ब्लाक जलालाबाद एमओआईसी डा. ओमप्रकाश का कहना है, कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर