यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से दो की मौत

तालग्राम, अंप्र. : सर्दी की ठिठुरन में देर सायं एक अधेड़ की मौत हो गयी जबकि रविवार देर रात एक वृद्धा ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने प्रशासनिक अफसरों को मामले की जानकारी दी है।
सोमवार की सायं ग्राम सलेमपुर निवासी श्रीकृष्ण (45) पुत्र सुक्खा की अचानक तबियत खराब हो गया। उसके पुत्र प्रमोद व आमोद उसे चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां से वह दवाई लेकर वापस घर पहुंचा। कुछ देर बाद ही उसकी तबियत दोबारा खराब हो गयी और उसने घर पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्रों ने बताया कि पिता मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते थे। उन्होंने सदी लगने की बात कही थी, जिस पर उन्हें चिकित्सक को दिखाया गया। वहीं ग्राम सकरवारी बगुलियाई निवासी सरवती (64) पत्नी नेकेस बाथम की देर रात्रि घर पर ही मौत हो गयी। मृतका के पुत्र भजनलाल ने मौत का कारण ठंड लगना बताया है। ग्राम प्रधान ने ठंड से मौत होने की सूचना प्रशासनिक अफसरों को दी। एसडीएम ने कहा कि नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर मौत के कारणों की जानकारी की जाएगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
