विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से मासूम समेत 6 की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 04 Jan 2013 01:02 AM (IST)

News Article Hero Image

छिबरामऊ, जागरण प्रतिनिधि : भीषण सर्दी ने नगर व देहात क्षेत्र में 6 लोगों की जान ले ली। प्रशासन ने दोनों मौतों की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। वहीं 4 अन्य लोगों की मौत के बारे में अफसर जानकारी न होने की बात कह रहे हैं।

गुरुवार सुबह नगर के मोहल्ला सराफान निवासी सुरेश चंद्र पांडेय (52) की मौत हो गई। मृतक के पुत्र नीलेश पांडेय ने बताया कि मौत ठंड के चलते हुई है। वहीं ग्राम बहबलपुर में दिवारीलाल शाक्य (55) की बुधवार की रात मौत हो गई। उनके पुत्र अशोक कुमार ने बताया कि पिता की मौत ठंड के चलते हुई है। लोगों ने दोनों मौतों की सूचना उपजिलाधिकारी राजेंद्र सिंह सेंगर को दी जिस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार अवनीश कुमार व लेखपाल विमल किशोर मिश्रा को मौके पर जांच के लिए भेजा। नायब तहसीलदार ने परिजनों और मोहल्लेवासियों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। इसके साथ ही मोहल्ला बिरतिया निवासी 46 वर्षीय मोटी पत्‍‌नी इकबाल, रंधीरपुर निवासी लाल बहादुर मिश्रा, मटहेना निवासी 2 वर्षीय बीनू पुत्री अशनील, गुड मंडी निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जीवालाल वर्मा (70) की गुरूवार को मौत हो गई। सभी के परिजनों ने मौत का कारण ठंड लगना बताया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी इनकी कोई सूचना न होने की बात कह रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि लेखपाल को भेजकर जांच करायी जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर