विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाट आरक्षण को जारी रहेगा संघर्ष : यशपाल

By Edited By:
Published: Tue, 07 Jan 2014 02:55 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2014 02:57 PM (IST)

News Article Hero Image

अमरोहा। अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि केन्द्र सरकार से जाटों के आरक्षण का बिल चालू जनवरी माह में ही पास कराने की मांग उठाई। कहा कि प्रस्ताव कैबिनेट ने पास कर जाटों को लालीपाप थमा दिया है। जब तक आरक्षण मिल नहीं जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

नगर के अमरोहा मार्ग स्थित एक बैंकट हाल पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जाटों को केन्द्रीय सेवाओं में आरक्षण दिए जाने का मांग को लेकर समिति ने अमरोहा व हरियाणा में आंदोलन चलाया था। इस आंदोलन से बौखलाई केन्द्र सरकार ने हर बार जाटों को सिर्फ आश्वासन दिया। हाल में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में चार राज्यों से कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया। राजस्थान, मध्य प्रदेश व दिल्ली के जाटों ने इस चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ मतदान किया। जिस पर बौखलाई केन्द्र सरकार ने देश में जाटों की महत्ता को समझते हुए जाट आरक्षण बिल को केबिनेट में पास कराया। जब तक आरक्षण नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि इस बिल को 31 जनवरी तक पारित कराया जाए। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उम्मेद सिंह ने बताया कि आरक्षण को लेकर सूबे में सरगर्मियां तेज कर दी गई है। आगामी दिनों में बीस से अधिक जिलों में जिला स्तरीय बैठकों का आयोजन कर रणनीति तैयार की जाएगी।

यहां जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, मास्टर भगवंत सिंह, सरदार महाराज सिंह, अरविंद अम्हेड़ा, शारदा देवी, जन्म सिंह, मुकेश सिंह, संजीव कुमार, मा. इन्द्रपाल सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, खचेडू सिंह आदि मौजूद थे।

-----------

फिर अमरोहा से ही होगी शुरूआत

जाट आरक्षण को लेकर भविष्य में आदोलन की शुरूआत भी अमरोहा से होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अमरोहा के जाटों ने आंदोलन के दौरान अपनी अहम भूमिका अदा की थी। अगर भविष्य में आदोलन चलाया गया तो उसकी शुरूआत वह अमरोहा से हरी करेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर