विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेहत विभाग को बीमारी ने जकड़ा

By Edited By:
Published: Sat, 26 Oct 2013 10:10 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2013 10:11 PM (IST)

News Article Hero Image

अमरोहा। दूसरों को बीमारी से बचाने वाला सेहत महकमा भी वायरल व डेंगू की चपेट में आ गया है। विभाग के आधा दर्जन कर्मचारी बीमार पड़ गये हैं। इनका इलाज अस्पताल कैंपस में बने घर व मुरादाबाद अस्पताल में चल रहा है। इनमें से एक कर्मचारी में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

जिले में तेजी के साथ वायरल व डेंगू का प्रकोप फैल रहा है। इससे महकमा भी अछूता नहीं रहा है। विभाग में तैनात चीफ फार्मासिस्ट एआईएच अंसारी तथा हेल्थ विजटर राजेश्वरी शर्मा, फार्मासिस्ट एमवी उपाध्याय की पत्‍‌नी राधा उपाध्याय समेत आधा दर्जन लोग वायरल व डेंगू की चपेट में हैं। इनमें से चीफ फार्मासिस्ट का उपचार नगर सीएचसी कैंपस में बने उनके घर में चल रहा है। वहीं हेल्थ विजटर राजेश्वरी शर्मा मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हैं। खून की जांच में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है। कई अन्य कर्मचारी भी बुखार से तप रहे हैं। जबकि कुछ दिन पहले जेई खूबचंद्र की बेटी तथा सीएमओ कार्यालय में तैनात लिपिक सूरजभान भी वायरल की जद में आ गये थे।

-----------

अस्पताल कैंपस में फैली है गंदगी

-नगर सीएचसी अस्पताल कैंपस में पसरी गंदगी भी संक्रामक रोगों को बढ़ावा दे रही है। परिसर के पीछे व अंदर गंदगी का ढेर लगा हुआ है। इससे क्वार्टरों में रहने वाले कर्मचारियों को खासी परेशानी होती है, मगर पालिका द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे कर्मियों में पालिका प्रशासन के प्रति आक्रोश पनप रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर