विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वायरल से सेवानिवृत शिक्षक की मौत, कोहराम

By Edited By:
Published: Tue, 22 Oct 2013 09:48 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 22 Oct 2013 09:49 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

अमरोहा। वायरल ने इस बार सेवानिवृत शिक्षक की जिंदगी निगल ली। वह शनिवार को वायरल की चपेट में आए थे। परिजन मेरठ के निजी अस्पताल में उनका इलाज करा रहे थे। सेवानिवृत शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उनके शव का तिगरी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

नगर के मुहल्ला टीचर कालोनी निवासी हुकमचंद शर्मा (63) गत वर्ष जून माह में ज्ञान भारती इण्टर कालेज से सेवानिवृत हुए थे। सेवानिवृत होने के बावजूद अपने शिष्यों से उनका लगाव कम नहीं हुआ। सो, प्रबंधकीय व्यवस्था के तहत वह चालू सत्र में भी पढ़ा रहे थे। शनिवार को कालेज में उनकी हालत बिगड़ गई। बुखार बढ़ने पर वह घर पहुंचे। यहां निजी चिकित्सक से उपचार लिया। सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें मेरठ ले गए। यहां आनंद हास्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार की रात्रि उनकी मौत हो गई। उनके निधन से परिवार में कोहराम मच गया। शव लेकर परिजन गजरौला पहुंचे और मंगलवार की सुबह गंगा घाट पर तिगरी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ज्ञान भारती इण्टर कालेज का स्टाफ व शिक्षा जगत से जुड़े तमाम लोग पहुंचे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर