यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ढक्का में डेंगू के दो नए मरीज मिले

अमरोहा। क्षेत्र में तेजी से फैल रहे डेंगू ने ढक्का गांव में दो और मरीजों को गिरफ्त में ले लिया है। दोनों मरीजों का संभल में इलाज चल रहा है।
बताते हैं कि गांव निवासी नजाकत हुसैन को बीते तीन-चार दिनों से बुखार है। गांव में उपचार कराने से सेहत में सुधार नहीं हुआ तो नजाकत संभल के निजी चिकित्सक के यहां पहुंचा। जांच में उसे डेंगू की पुष्टि हुई। इसी गांव के रिहान पुत्र शमशाद अली को भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इस बालक का इलाज भी संभल के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। बता दें कि तीन दिन पूर्व भी इसी गांव के राशिद अली को डेंगू की पुष्टि हुई थी। उसका मुरादाबाद के निजी अस्पातल में इलाज कराया जा रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
