विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमरोहा में बुखार से महिला की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 19 Oct 2013 09:57 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 19 Oct 2013 09:58 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

अमरोहा। बुखार पीड़ित महिला की मौत हो गई। परिजनों ने मृतका को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। जोया में भी दो संदिग्ध डेंगू पीड़ित केस सामने आए हैं। अस्पतालों में दिनोंदिन बुखार पीड़ितों की तादाद बढ़ रही है।

जिले में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक लगभग दो दर्जन लोगों की जान ले चुका बुखार फिर से तेजी पकड़ने लगा है। शुक्रवार को शहर कोतवाली के मुहल्ला छेबड़ा में बुखार पीड़ित महिला की मौत हो गई। यहां रहने वाले मोहम्मद बासिर की पत्नी हसीना कई दिन से बुखार से पीड़ित थीं। उनका उपचार भी चल रहा था, लेकिन शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मृतका को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। वहीं जोया क्षेत्र में भी डेंगू के दो संदिग्ध केस सामने आए हैं। गांव सहसपुर अलीनगर निवासी मोहम्मद हसन व गांव हरियाना निवासी शिक्षक जहीर आलम बीते एक सप्ताह से बुखार की चपेट में हैं। प्राथमिकी जांच में निजी चिकित्सकों ने दोनों में डेंगू के लक्षण बताए हैं। लिहाजा दोनों के ब्लड सैंपल जांच को भेजे गए हैं। उधर जिला अस्पताल के साथ-साथ नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिर से बुखार पीड़ितों की तादात बढ़ने लगी है। शनिवार को भी इन अस्पतालों में बुखार पीड़ितों की भीड़ लगी रही।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर