विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बछरांयू में फिर मिला डेंगू का मरीज

By Edited By:
Published: Sat, 19 Oct 2013 09:57 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2013 09:58 PM (IST)

News Article Hero Image

अमरोहा। नगर के मुहल्ला शेखजादगान निवासी असद पुत्र राशिद (5) को डेंगू की पुष्टि हुई है। वह बीते सप्ताह भर से बुखार की चपेट में है। परिजन उसे इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए हैं।

बताते हैं कि मासूम का सप्ताह भर तक कस्बे के एक झोलाछाप से इलाज कराया गया। कोई राहत नहीं मिलने पर उसे मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती कराया गया। जहां जांच के दौरान उसे डेंगू की पुष्टि हुई है। खास बात यह है कि बछरांयू शहर में डेंगू का यह 5 वां मरीज है। इनमें से एक की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर