विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गजरौला में भी वायरल पीड़ितों की लंबी कतार

By Edited By:
Published: Sat, 19 Oct 2013 09:56 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 19 Oct 2013 09:57 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

अमरोहा। वायरल पीड़ितों की भीड़ नहीं थम रही है। पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को भी सरकारी व निजी अस्पताल खुलते ही पीड़ितों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। दोपहर तक सभी जगह वायरल पीड़ितों का तांता लगा रहा।

आधा अक्टूबर माह भी गुजरने के बाद भी वायरल के तेवर बरकरार हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में फैले वायरल में कोई कमी नहीं आ रही है। नए रोगियों को चपेट में लेने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पिछले करीब दो माह से यहां पांव जमाए बुखार से लोगों में दहशत पैदा हो रही है। चूंकि वायरल व डेंगू आशंकित एक दर्जन से ज्यादा पीड़ितों की मौत भी हो चुकी है। शनिवार को सरकारी अस्पताल खुलते ही यहां वायरल पीड़ितों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। देखते ही देखते रोगी पंजीकरण कक्ष और दवा वितरण कक्ष पर मरीजों व उनके तीमारदारों की लंबी लाइन लग गई। यही हाल चिकित्सा कक्षों का था। मलेरिया व अन्य तरह का बुखार चैक कराने के लिए पैथोलोजी लैब में भी भारी भीड़ जुट गई। यह सिलसिला दो बजे के बाद तक रहा। यह दीगर बात है कि इस स्थिति में भी स्वास्थ्य महकमे की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वह अभी भी डेंगू बुखार नहीं होने का ही रट लगा रहा है। हालांकि मेरठ व मुरादाबाद से उपचार प्राप्त कर लौटने वाले डेंगू का ही उपचार मिलने का दावा कर रहे हैं।

---------

इंसेट:-

तीन मौतों पर फिर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

गजरौला: नगर के मुहल्ला अंबेडकर नगर में वायरल से एक के बाद एक कर तीन युवकों की मौत होने के बाद जागे स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को फिर क्षेत्र में पहुंचकर पीड़ितों को दवा बांटी। इस दौरान काफी लोग बुखार से ग्रस्त पाए गए। कई गंभीर वाले भी थे। टीम के सदस्य गंभीर स्थिति वाले मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह देकर लौट आए। पिछले एक पखवाडे़ में यहां तीन युवकों की वायरल से मौत हो चुकी है। उन्हें डेंगू आशंकित भी बताया जा रहा था।

---------

आज रविवार में भी खुलेगा सीएचसी

गजरौला: नए सीएमओ डा. विजय कुमार सिंह के निर्देश पर आज रविवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सेवाएं जारी रहेंगी। यह निर्देश यहां फैले वायरल व डेंगू को देखते हुए दिए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रोज की भांति सीएचसी सुबह दस से दोपहर दो बजे तक खुला रहेगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर