विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मूढ़ा खादर गांव में डेंगू का कहर

By Edited By:
Published: Sat, 28 Sep 2013 09:40 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 28 Sep 2013 09:42 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

अमरोहा। गांव मूंढा खादर में डेंगू कहर बरपा रहा है। शनिवार को इस गांव में चौथा डेंगू पीड़ित सामने आया। अब तक गांव निवासी पूर्व प्रधान की पत्‍‌नी की मौत हो चुकी है। बाकी तीन डेंगू पीड़ितों का निजी चिकित्सालयों में इलाज चल रहा है। उधर रहस्मय बुखार से भी गांव के एक किशोर की मौत हो चुकी है। जिससे हड़कंप मचा हुआ है।

शनिवार को गांव निवासी चांद खां के बेटे सलमान को डेंगू होने की पुष्टि हुई। उसे आननफानन में मेरठ के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीड़ित सलमान की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक सलमान फिलहाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। तीन दिन पूर्व ही रहस्मय बुखार से डेंगू पीड़ित सलमान के भाई अब्दुल समद (10) की भी मौत हो चुकी है। परिवार में कोहराम मचा है।

खास बात यह है कि गांव में डेंगू का यह चौथा मरीज सामने आया है। इससे पूर्व तीन मरीजों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से पूर्व प्रधान की पत्‍‌नी की मौत हो चुकी है जबकि बाकी दो मरीजों का निजी चिकित्सालयों में इलाज चल रहा है। एकाएक तेजी से फैल रहे डेंगू ने गांव में हड़कंप मचा रखा है। खास बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग की नींद नहीं टूट रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर