विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वायरल निगल गया महिला की जिंदगी

By Edited By:
Published: Sat, 28 Sep 2013 09:39 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2013 09:40 PM (IST)

News Article Hero Image

अमरोहा। गांव निवासी एक महिला की जिंदगी वायरल निगल गया। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं गांव के कई अन्य लोग भी वायरल की चपेट में हैं। इनमें अधिकांश की हालत नाजुक है। एक पीड़ित को मुरादाबाद रेफर किया गया है।

थाना मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव चुचैला कला में प्रथमा बैंक के निकट हाजी मुमताज का परिवार रहता है। एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्‍‌नी आफता बेगम (44) को बुखार आया था। उसका निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया मगर राहत नहीं मिली। परिजन उसे इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए। बुखार से निजात मिलने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बीते शुक्रवार की रात्रि आफता बेगम को फिर तेज बुखार आया। परिजन उसे इलाज के लिए चिकित्सक के यहां ले जाने की तैयारी कर रहे थे किन्तु उसकी मौत हो गई। परिजनों में महिला की मौत से कोहराम मचा है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दूसरी तरफ गांव का ही भुट्टू पुत्र जमील भी कई दिनों से बुखार की चपेट में है। जिसे गम्भीर हालत में मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे वायरल पीड़ितों का गांव व मंडी धनौरा के चिकित्सकों से इलाज चल रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर