विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अस्पताल में उमड़ रही मरीजों की भीड़

By Edited By:
Published: Sat, 28 Sep 2013 09:38 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2013 09:39 PM (IST)

News Article Hero Image

अमरोहा। क्षेत्र में फैले वायरल के चलते सरकारी अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं।

तहसील क्षेत्र के कई गांवों में वायरल ने पैर पसार रखे हैं। हसनपुर के सरकारी अस्पताल में आम दिनों में जहां पचास मरीज तक पहुंचते थे। वहीं अब इनकी संख्या सैकड़ों में पहुंचने लगी है। बुखार का प्रकोप सिरसा गुर्जर गांव में सर्वाधिक है। यहां रहस्मय बुखार चल रहा है। गांव के अर्जुन (15), जोगेन्द्र, शर्वती, हरद्वारी, मदन, पिंकी आदि की हालत गंभीर है। उधर रहरा पीएचसी पर भी वायरल पीड़ित मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सीएचसी प्रभारी डा. कामेन्द्र सिंह कहना है कि बीमारियों की बाढ़ मौसम के परिवर्तन से आ रही है। लोग खानपान में विशेष सतर्कता बरतें।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर