विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू पीड़ित एक और महिला ने दम तोड़ा

By Edited By:
Published: Sat, 28 Sep 2013 09:37 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 28 Sep 2013 09:38 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

अमरोहा। डेंगू पीड़ित विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या सात पहुंच चुकी है। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दो दंपती समेत आठ अन्य लोगों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। उनका उपचार दिल्ली व मेरठ में चल रहा है।

क्षेत्र के गांव कमालपुर जैद में रहने वाले बाबू हुसैन की पत्नी जालिनी बेगम को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने उसकी जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हो गई। स्थानीय चिकित्सकों से काफी उपचार कराया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। इस परिजनों ने शुक्रवार शाम जालिनी को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करा दिया। लेकिन शुक्रवार रात जालिनी की मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार शाम मृतका को सपुर्द-ए-खाक कर दिया है। इसके अलावा क्षेत्र में डेंगू के आठ अन्य मामले प्रकाश में आए हैं। गांव खरखौदा निवासी तहसीन की पत्नी खैरूल निशा भी बुखार से पीड़ित है तथा चिकित्सकों ने उसे डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि की है। गांव हाजीपुर निवासी आसिम अली तथा गांव खजूरी निवासी यशपाल सिंह, उनकी पत्नी संगीता, आसिम अली, सोमपाल सिंह, उनकी पत्नी सुनीता तथा कुलदीप में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू पीड़ित लोगों का उपचार दिल्ली व मेरठ में चल रहा है। साथ ही डेंगू जिस तेजी से लोगों को गिरफ्त में ले रहा है, उससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर