यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तेज बुखार से मासूम की मौत

अमरोहा। तेज बुखार ने मासूम की जान ले ली। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतक को सपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
जिले में डेंगू व बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बुखार ने कस्बे में मासूम की जान ले ली। मुहल्ला इकबाल नगर में रियाज अली का परिवार रहता है। पेशे से दुकानदार रियाज अली के पांच साल के बेटे अदनान को शुक्रवार सुबह बुखार आया था। लिहाजा परिजनों ने निजी चिकित्सक से दवाई ले ली। लेकिन शाम को हालत में सुधार नहीं हुआ तो निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया। रात लगभग आठ बजे चिकित्सक ने हालत में सुधार न होता देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजन अदनान को लेकर जिला अस्पताल चले, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतक को सपुर्द-ए-खाक कर दिया है। उधर जिला अस्पताल व अन्य सरकारी अस्पतालों में भी बुखार पीड़ितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
