यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डाक्टर साहब भी आये चपेट में

अमरोहा। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक की हालत बिगड़ गयी। उल्टी दस्त ने चिकित्सक का हाल बेहाल कर दिया। डायरिया की चपेट में आने पर अस्पताल में भर्ती किया गया।
डायरिया अस्पतालों में भी पैर पसार रहा है। मरीजों की नब्ज टटोलने वालों को भी अपना शिकार बना रहा है। शुक्रवार को अस्पताल में डा. अशोक चाहल इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे थे। सुबह उल्टी दस्त लगने से उनकी हालत बिगड़ गयी। इस दौरान बहुत ज्यादा उन्हें कमजोरी महसूस हो रही थी। स्टाफ ने डाक्टर रूम में उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। ड्रिप लगते ही उन्हें राहत मिली। दोपहर तक वह अस्पताल में भर्ती रहे। वहीं डा. अवनीश की इमरजेंसी में ड्यूटी लगा दी गयी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
