यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से साथी की मौत के बाद कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

अमरोहा:साथी अधिवक्ता के निधन के बाद कचहरी में अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। कचहरी परिसर में न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उधर गुरुवार को मृतक अधिवक्ता को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।
बुधवार को नगर के मुहल्ला सराय कोहना निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद अहमद बका की ठंड लगने से मौत हो गई थी। कचहरी में वह अपने चैंबर पर ही बेहोश हो गए थे। अधिवक्ता की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ था। साथी अधिवक्ता की मौत के बाद गुरुवार को कचहरी में अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से शोक सभा आयोजित की। जिसमें सभी ने मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। शोक सभा में बार अध्यक्ष डीपी सिंह समेत तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे। वहीं गुरुवार को मृतक अधिवक्ता को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
