यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विषाक्त चिकन खाने से एक की मौत, 7 की हालत ख़्ाराब

झाँसी : मऊरानीपुर में सुबह का पकाया गया चिकन शाम को खाने से 1 व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 6 बच्चों सहित 7 की हालत बिगड़ गयी। इन सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मऊरानीपुर थानान्तर्गत मोहल्ला बस्ती निवासी इमामी बेलदार है। उसके निर्माणाधीन घर पर शनिवार को लिण्टल डालने का कार्य किया जा रहा था। इमामी ने सहयोग करने के लिये अपने साले सलीम, कलीम, ़जमील, ऱफीक पुत्रगण पुग्गी निवासी ग्राम कुरैचा थाना मऊरानीपुर को भी बुला लिया। सलीम व कलीम के साथ बच्चे भी आ गये। शनिवार को लिण्टल डलने के दौरान इमामी अपराह्न लगभग 11 बजे दो किलो चिकन (मुर्गा) लाया। इमामी की पत्नी फिरोजा ने इसे बनाया और छह बच्चों सहित पूरे परिवार ने चिकन खाया। इसमें से चिकन बच भी गया। शाम लगभग 7 बजे सभी ने बचा हुआ चिकन खाया। अपराह्न तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन शाम में जैसे ही चिकन खाया, सभी के पेट में दर्द व उल्टी होने लगी। इमामी, फिरोजा सहित इमामी की पुत्री शबाना (12), पुत्र शौकत (8), समीर (5) के साथ ही आसिया (11) पुत्री सलीम, जावेद (6) पुत्र सलीम, कलीम पुत्र पुग्गी (45), मुबारक (5) पुत्र कलीम की हालत बिगड़ गयी। हमारे मऊरानीपुर प्रतिनिधि के अनुसार सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहाँ से रात्रि में ही सभी को मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया। इनमें से कलीम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। फिरोजा ने बताया कि सुबह सब कुछ ठीक था। ठण्ड का समय है, खाना ़जल्दी ख़्ाराब नहीं होगा, इसलिये उन्होंने वही चिकन शाम में खाया। यह ़जहरीला कैसे हो गया, यह समझ नहीं आ रहा है?
लैब में जाँच के लिये भेजा जायेगा चिकन
जिस चिकन ने एक की जान लेते हुये कई को मौत के मुहाने पर पहुँचा दिया, उसकी लैब में जाँच कराई जायेगी। मऊरानीपुर क्षेत्राधिकारी शशि शेखर दीक्षित व कोतवाल धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि बा़की बचे चिकन को ़कब़्जे में ले लिया गया है। इसे जाँच के लिए आगरा स्थित लैब में भेजा जाएगा।
बाइक पेड़ से टकराई, मौत
झाँसी : तालबेहट के ग्राम बिरधा निवासी मुकेश (22) रामचरन को उसका दोस्त घर से बुला ले गया। मुकेश उसके साथ बाइक पर तालबेहट जा रहा था, तभी रास्ते में ग्राम सिनवई के पास एक पेड़ से बाइक टकरा गई, जिससे मुकेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्वालियर ले जाया गया, जहाँ से बचने के आसार नहीं देख चिकित्सकों ने मुकेश को घर ले जाने को कह दिया। घर ले जाने की बजाय परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले आये, जहाँ उसने दम तोड़ दिया।
झुलसी महिला की मौत
गुरसराँय थानान्तर्गत ग्राम सिरबो निवासी अंजलि (26) पत्नी रुद्रकान्त जलती हुई लैम्प में मिट्टी का तेल डाल रही थी, इसी दौरान अचानक लैम्प से निकली लौ ने अंजलि को चपेट में लिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी मौत हो गयी।
फाइल : ़जीशान अख़्तर
समय : 7.30
22 दिसम्बर 2013
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
