यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिमागी बुखार से किशोरी की मौत, हंगामा

झाँसी : मेडिकल कॉलेज में बुखार से तड़प रही एक किशोरी की मौत हो गयी। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये इमरजेंसी वॉर्ड में हंगामा काट दिया। परिजनों की शिकायत के बाद ़िजलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से जाँच के आदेश दिये। मेडिकल कॉलेज के अनुसार किशोरी की मौत लापरवाही से नहीं, बल्कि ब्लड की कमी के कारण हुई।
शुक्रवार को एक बार फिर डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगा। प्रेमगंज थाना अन्तर्गत निवासी रेलवे में कार्यरत भागीरथ की 14 वर्षीय पुत्री पूजा ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिनों पहले उसे बुखार आया। यहाँ परिजनों ने उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। रेलवे अस्पताल से डॉक्टर्स ने उसे मेडिकल कॉलेज रि़फर कर दिया। यहाँ इमरजेंसी के वॉर्ड-4 में इलाज तो शुरू कर दिया, लेकिन परिजनों ने आरोप लगाया कि पूजा तड़प रही थी। उसे शान्त करने के लिये डॉक्टर्स ने कई बार नशे के इंजेक्शन लगाये। इसके बाद डॉक्टर्स ने उसे खून चढ़ाने को कहा। परिजनों के अनुसार वह ब्लड के लिये दो युवाओं को लेकर गये, लेकिन डॉक्टर्स ने उनका ब्लड लेने को मना कर दिया, तब तक पूजा की मौत हो गयी। पूजा की मौत पर परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं के साथ ही डॉक्टर्स पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। परिजनों ने फोन पर ़िजलाधिकारी तनवीर ़ज़फर अली को पूरी घटना से अवगत करा दिया। ़िजलाधिकारी ने प्रधानाचार्य डॉ. आरके मल्होत्रा से मामले की जानकारी लेते हुये घटना को संज्ञान में लेने के आदेश दिये। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. हरिश्चन्द्र ने घटना की जानकारी ली। सीएमएस के अनुसार पूजा को सेरिब्रल मलेरिया (दिमागी बुखार) था। हीमोग्लोबिन भी कम था। परिजनों से एक दिन पहले ही ब्लड का इन्त़जाम करने को कहा गया था, लेकिन वह ब्लड नहीं ला पाये। डॉक्टर्स के अनुसार परिजन किशोरी के लिये ब्लड कॉलेज से ही माँग रहे थे, जो सम्भव नहीं था।
बुखार से एक और की हुई मौत
बताते हैं कि इससे पहले बुखार से ही मऊरानीपुर की एक किशोरी की मौत हो गयी, लेकिन ये परिजन मृतक किशोरी को लेकर चले गये।
कुयें में गिरा, मौत
झाँसी : बबीना थानान्तर्गत खैलार निवासी प्रदीप (28) पुत्र स्व. मोहन मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह शराब के नशे में था। इसी दौरान वह घर के पास एक कुयें की मुँडेर पर बैठ गया, नशा अधिक होने के कारण वह कुयें में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया।
फाइल : ़जीशान अख़्तर
समय : 6. 00 पीएम
20 सितम्बर 2013
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
